मनोज सैनी
हरिद्वार। भाजपा द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है लेकिन जनपद हरिद्वार के कलियर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा और संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान के लिए चल रही कार्य शालाओं को लेकर भारी आक्रोश है। संघ से जुड़े पुराने कार्यकर्ता संजय सैनी जो वर्तमान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्य कार्यकारिणी है उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि भाजपा कलियर विधासभा में विघटन कारी ताकतें हुए सक्रिय। जिसमें उन्होंने पूरा विवरण लिखा है।

माना जा रहा है की कांग्रेस युक्त होती जा रही भाजपा में सब ठीक नहीं चल रहा है, जिस प्रकार भाजपा में स्वार्थी और दलबदलु नेताओं को तवज्जो दी जा रही है और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर उपेक्षा की जा रही है, उससे भाजपा में असंतोष के स्वर फूटना लाजिमी है।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।