मनोज सैनी
हरिद्वार। दुधाधारी अंडर पास खुलवाने के लिए कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में हरिद्वार महानगर व युवा कांग्रेस ने दुधाधारी चौक पर हरिद्वार प्रशासन के खिलाफ धरना दिया व रास्ता खुलवाया।

महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले दुधाधारी अंडर पास का रास्ता बंद करवा दिया दिया था जिससे क्षेत्रवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आज सभी कांग्रेसी साथियों के विरोध के बाद पुलिस प्रशासन ने हल्के वहां रेड़ी रिक्शा बाइक के लिए दो तरफ से रास्ता खोल दिया। पुलिस को भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है जिससे जनता परेशान न हो।
कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी व युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा पुलिस प्रशासन को बिना किसी रूट प्लान के जनता को परेशान नही करना चाहिए। युवा कांग्रेस जनता के हित की लड़ाई हमेशा से लड़ती आई है, और अंडर पास कट के बंद होने विरोध भी सबसे पहले कांग्रेस ने किया था। जनता को परेशानी न हो इसलिए कांग्रेस सड़क पर संघर्ष कर रही है।
एनएसयूआई के शहर महासचिव यागिक वर्मा व युवा कांग्रेस के जिला महासचिवशुभम जोशी ने कहा प्रशासन ट्रैफिक के नाम पर लोकल जनता को परेशान कर रहा है। जनता को अंडर पास कट बंद होने से कई किलो मीटर घूम कर आना पड़ रहा है। आज रास्ता खुल जाने से जनता को राहत मिलेगी। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, विमल साटू, मधुकांत गिरी, ऋषभ वशिष्ठ,धीरज झा अजय गिरी ओम मलिक एकलव्य गोस्वामी शंकर अग्रवाल, अनुज माहेश्वरी, विक्की कोरी,अमित गुप्ता पवन पांडे आदि उपस्थित थे।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।