शिवाली
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में निगम की घोर लापरवाही के चलते कई जगह लगातार भू माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रशासन को लगातार इनकी शिकायत भी मिलती रहती है लेकिन इसके बावजूद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही होती। ऐसा ही एक मामला भैरव सैना ने उठाया है।
आज उपजिलाधिकारी को सम्बोधित तहसीलदार के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में भैरव सेना के दीपक बजरंगी ने कहा है कि बद्रीनाथ मार्ग पर गिवाई स्रोत में वार्ड संख्या 12 में गिनाई स्रोत पुल के समीप एक भूमि है। यह पहले कब्रिस्तान था। उस पर भू माफियाओं द्वारा आलीशान बारातघर बना दिया गया है। भैरव सैना ने उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नंदीशाला खुलवाने की मांग प्रशासन से की है।

More Stories
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो
कुंभ क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्ती: डीएम मयूर दीक्षित ने नोडल अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश