मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार में एक बार फिर भारी बारिश ने शहर में कोहराम मचा दिया। शहर के लगभग हर क्षेत्र से बारिश बारिश के चलते पानी भराव की खबरें आ रही है, जिससे लोगों का भारी नुकसान हो गया है।
पिछले दिनों भारी बरसात के चलते खड़खड़ी शमशान घाट के पास बरसाती नदी में अचानक भारी बारिश का पानी आने से दर्जनों गाड़ियां गंगा जी में तैरती नजर आई थी, आज फिर उसी स्थान पर नदी में आए पानी के भारी बहाव से रास्ते पर खड़ा कावड़ियों का एक ट्रक गंगा में बह गया, जिसे निकालने के प्रयास जारी थे। ट्रक बहने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

More Stories
परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान, 160 के किये चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया विभिन्न मिठाई दुकानों, निर्माण इकाइयों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण। 80 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट।
हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन करेगी हरिद्वार टी- 20 क्रिकेट लीग का आयोजन।