मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि दिनांक 26.04.2023 (एक दिन) को प्रदेश के सभी कार्यालय / बैंक/ कोषागार /उपकोषागार बन्द रहेंगे एवं दिनांक 26.04.2023 से दिनांक 28.04.2023 (तीन दिन ) तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिस जनपद में अन्त्येष्टि संस्कार सम्पन्न होगा, उस दिन उस जनपद में प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे। अन्त्येष्टि संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जायेगा।

More Stories
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।