सुनील मिश्रा
हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने देवपुरा पहुंच कर मसीह समाज को संबोधित किया।
उन्होंने कहा सेवा, समर्पण और दया सिखाने वाले मिशनरियों ने विश्व को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि जनपद में मसीह समाज की लड़ाई लड़ने वाला कोई नहीं है। जिसके चलते इस समुदाय को प्रार्थना सभा से लेकर अपने पर्व और सामुदायिक कार्यक्रम करने के लिए कई दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि अब सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मसीह समाज के युवाओं की भी शादी कराई जायेगी।
इस मौके पर देवपुरा स्थित चर्च के पास्टर विल्सन ने खानपुर विधायक के प्रयासों को सराहा। यहां पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया।

More Stories
परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान, 160 के किये चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया विभिन्न मिठाई दुकानों, निर्माण इकाइयों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण। 80 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट।
हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन करेगी हरिद्वार टी- 20 क्रिकेट लीग का आयोजन।