मनोज सैनी
देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर हरिद्वार जनपद वे ग्रामीण इलाकों में राजनीति करने वाले नेताओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। पंचायत राज सचिव नितेश कुमार झा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 6 सितंबर से 8 सितंबर रखी गई है।

9 सितंबर से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वही 12 सितंबर को नाम वापसी की तिथि घोषित की गई है। 13 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे और 26 सितंबर को मतदान संपन्न करवाया जाएगा। 28 सितंबर को मतगणना की तिथि घोषित की गई है। वहीं चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब चुनाव लड़ने के दावेदार अति सक्रिय हो गए हैं और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो