मनोज सैनी
बहादराबाद। उत्तराखण्ड शासन ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये 18 मई तक सख्त लॉक डाउन लगाने का निर्णय लिया था मगर कुछ लोग है कि इस लॉक डाउन और कोरोना संक्रमण को लेकर कतई गम्भीर नहीं है। इसी के मद्देनजर थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश अनुसार कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले व बिना मतलब के घूम रहे शरारती युवकों की कुल 10 मोटरसाइकिल सीज की गई तथा उन्हें हिदायत दी गई कि बिना मतलब के रोड पर न घूमे तथा कर्फ्यू का पालन करें।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।