सुनील मिश्रा
हरिद्वार। युवक कांग्रेस के चुनाव कोऑर्डिनेटर रविशंकर ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होने वाले युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व के अवसर मिलेंगे।
रवि शंकर ने बताया कि 6 अक्तूबर को संगठन का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। सदस्या अभियान पूरा होने के बाद 24 से 30 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 5 नवम्बर तक सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 10 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में प्रतिभाग के लिए युवा कांग्रेस का सदस्य होना जरूरी है। इसके संबंध में ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद कर जानकारी दी जा रही है। बताया कि पारदर्शिता व निष्पक्षता से होने वाले आंतरिक चुनाव के माध्यम से योग्य नेतृत्व को आगे लाया जाएगा। युवा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की रीती नीतियों को सीखने का अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, पार्षद सुनील कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।