मनोज सैनी
हरिद्वार। मानसून की पहली बारिश में ही धर्मनगरी हरिद्वार से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही है, जहां गंगा जी में पत्तों की तरह लग्जरी गाड़ियां बहती हुई जा रही हैं।
गंगा में बहती हुई गाड़ियों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि गाडियां किसी पार्किंग से बहकर हर की पैड़ी पहुंची हैं। हर की पैड़ी में बहकर आई गाड़ियों को देख स्थानीय तैराक इन गाड़ियों की छत पर बैठ गए। जिनको देखकर लोगो का जनसैलाब उमड़ पड़ा। और लोगों ने पुल से रिल्स और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस खौफनाक मंजर को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हैं।
साथ ही बताया जा रहा है कि हरिद्वार में मॉनसून की पहली बारिश से ही खड़खड़ी श्मशान घाट के पीछे सूखी नदी में काफी बड़ी मात्रा में पानी आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि सूखी नदी में खड़े वाहन एक-एक करके बहने लगे।
बारिश का पानी धीरे-धीरे वाहनों को भी गंगा नदी में अपने साथ ले जाने लगा। इन वाहनों में कारें, डम्पर और बसें शामिल थीं। हर ओर गाड़ियां पानी में बहती नजर आ रही थीं।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी