ब्यूरो
हरिद्वार। महापौर नगर निगम श्रीमति अनिता शर्मा ने वार्ड 37 मौहल्ला कोटरावान में सड़क निर्माण का उद्घाटन किया। सड़क निर्माण के उद्घाटन के अवसर पर महापौर श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है की निगम क्षेत्र स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ साथ निगम निवासियों की मौलिक आवश्यकता के अनुरूप निगम वासियों को बेहतर सुविधाएं मिले सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम क्षेत्र में अनेकों सड़कों का निर्माण कार्य जारी है और निर्माण कार्य के साथ- साथ पथ प्रकाश व वार्डों में सफाई का काम भी निरंतर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि निगम वासियों के सहयोग से ही हरिद्वार नगर निगम भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल हो पाया है। इस शुभ अवसर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, हाजी नईम कुरैशी, हाजी इरफान अंसारी, हाजी रफी खान, पार्षद सुहैल कुरैशी, इसरार सलमानी, जफर अब्बासी, रियाज अन्सारी, तहसीन अंसारी, सद्दीक गाड़ा, शहाबुद्दीन अंसारी, शौकीन गॉड, भाई शेरू अंसारी, सरफराज गॉड, उस्मान ठेकेदार, देवेश गौतम, शहनवाज अंसारी, यशवंत सैनी,दिनेश पुंडीर,पिरु भाई व मेरे सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।