Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

महंत नित्यानंद बने अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद के अध्यक्ष।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास जी हनुमान मंदिर में धर्म कार्यों से जुड़े सन्त, कथावाचक, पुरोहित, ज्योतिषचार्य, योगाचार्य एवं मंदिरों के पुजारियों द्वारा एक आवश्यक बैठक
आयोजित की गई। जिसमें इन कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए। ऐसे असनगठनिक धर्माचार्यों को एक साथ एकत्रित करने पर विचार किया गया। जिसमें सभी ने मिलकर सनातन के संरक्षण एवं सम्वर्धन हेतुं एक संगठन बनाया। जिसका नाम अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद रखते हुए, आचार्य चंद्रभूषण शुक्ला जी के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए महंत नित्यानंद जी महाराज,निराला धाम भूपतवाला को चयनित किया गया।

 

इस अवसर पर युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष शिवम महंत, महामंत्री महंत रविदेव शास्त्री, महंत ओमानंद, तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित,ज्योतिषचार्य आशुतोष अग्रवाल, कथावाचक संदीप आत्रेय शास्त्री , कथावाचक वासुदेवदास जी,कथावाचक केवल कृष्ण शास्त्री, मनसादेवी अमन दुबे,महेश दुबे,शास्त्री केशुराज गौड़,पंडित मोहित जोशी,पंडित मनोज गौड़ नजीबाबाद से, पंडित हिमांशु शर्मा नजीबाबाद से,संतोष दीक्षित, महंत गोविन्ददास , महंत कामेश्वर पूरी,महंत डॉ परमानन्द ,योगआचार्य विपिन जोशी देहरादून, महंत बलराम मुनि,महंत ज्योतिर्मयानंद, पंडित राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Share
error: Content is protected !!