मनोज सैनी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में पुलिस ने छापेमारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में बैठकर जाम छलकाने वाले 52 आरोपियों की बारात निकाली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली सिडकुल पुलिस ने आज अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 52 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
फैक्ट्रियों से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने जाम छलका रहे आरोपियों से ₹13000/- संयोजन शुल्क वसूला गया। सभी को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पीते या पिलाते मिला तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।