क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। मानसिक रूप से परेशान एक महिला स्कूटी के पास अपना ढाई साल का बच्चा छोड कर गंगनहर में कूद पड़ी। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। लोगों ने महिला को बचाने के लिए शोर मचा दिया। इसी दौरान साहसी दो युवकों ने कूद कर डूबती महिला को बचा लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला के स्वस्थ होने पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी विस्थापित काॅलोनी रानीपुर निवासी एक महिला (32) सलेमपुर और पथरी पाॅवर हाउस के मार्ग के पास लोहे के पुल के किनारे स्कूटी खडी कर और अपना ढाई साल का बच्चा वहीं छोड कर गंगनहर में कूद पड़ी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने महिला को बचाने के लिए शोर मचा दिया, तभी दो साहसी युवकों ने महिला को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी और कुछ दूरी पर महिला को बचाते हुए बाहर निकाल लिया। सूचना पाकर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर महिला के स्वस्थ हो जाने के बाद पुलिस ने महिला से सुसाइड के प्रयास की जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने महिला के परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने महिला व बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक महिला ने सड़क किनारे स्कूटी व ढाई साल बच्चा सड़क किनारे छोड कर गंगा नहर में छलांग लगा दी। लेकिन महिला आत्महत्या करने की कौशिश के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं दी रही है। लगता हैं कि महिला को अहसास हो गया कि अगर वह सुसाइड करने का प्रयास की जानकारी देती हैं तो पुलिस उस पर मुकदमा कर सकती है। इसलिए वह कुछ भी नहीं बता रही है। महिला व बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।