सनत शर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी फेल गई मौके पर खड़े युवकों द्वारा अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया। महिला का शव बहादराबाद स्थित पुराना पावर हाउस के नीचे गंग नहर में पड़ा मिला। बता दे की काफी लम्बे समय से बन्द पड़ी नहर में फ़ोटो क्लिक करने गए कुछ युवकों ने नहर में महिला का शव पड़ा देखा। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक महिला के शरीर पर चोट के कई निशान भी नजर आ रहे हैं।
मृतक महिला की अभी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस जांच में जुटी हैं जिस तरह से महिला का शव मिला हैं और शरीर पर चोटों के निशान भी दिख रहे हैं उससे कई तरह के सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं हकीकत अभी जाँच के बाद पता चल पायेगी।

More Stories
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।