सुनील मिश्रा
हरिद्वार। मनु मन की आवाज फाउंडेशन द्वारा सभी सदस्यों के सहयोग से सड़क पर घायल पशुओं एवं गौ माता एवं गोवंशों के लिए भूसा एवं हरे चारे की व्यवस्था की गई। साथ ही गौशाला में आ रही कुछ समस्याओं को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के संज्ञान में लाया गया जिन्हे संगठन द्वारा निकट भविष्य में समाधान करने हेतु आश्वस्त किया गया। विदित हो कि मनु मन की आवाज फाउंडेशन द्वारा समय समय पर अनिकेत गिरी द्वारा संचालित घायल पशु शाला में भूसा एवं चारा प्रदान किया जाता रहा है। फाउंडेशन के सभी सदस्य समाज कल्याण और सहायता हेतु सदैव मिलकर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर बादल अरोड़ा ने कहा कि घायल पशुओं की सहायता हेतु हम सब सदैव तैयार है। नीतीश रेहान ने कहा कि गौ माता और गौ वंशों की सेवा करने से एक विशेष शांति की अनुभूति होती है। विशाल भट्ट ने कहा कि मनु मन की आवाज फाउंडेशन और अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन मिलकर द्वारा संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं जिनसे समाज के लिय सुंदर परिणाम भी आ रहे हैं। इस अवसर पर गौशाला संचालक अनिकेत गिरी द्वारा डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवम् अनिता गोयल जी के सहयोग हेतु विशेष आभार प्रकट किया गया

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।