इंतजार रजा
हरिद्वार। कोरोना संक्रमण के बीच महाकुंभ 2021 अपने चरम काल पर है। सरकार व मेला प्रशासन ने कुम्भ मेले में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिये दिशा निर्देश भी जारी किया है जिसमें 2 गज की दूरी व मुहँ पर मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके लिये सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पोस्टर व होर्डिंग्स पाट रखे है साथ ही मोबाइल की ट्यून, मैसेज व सरकार द्वारा अखबारों में भी बड़े बड़े विज्ञापन भी छपवा रही है। इन सबके बावजूद जिस विभाग पर इन नियमों का कड़ाई से पालन करवाने का जिम्मा है उन्हें ही इन नियमों व दिशा निर्देशों की बखियाँ उधेड़ते हुए देखा जा रहा है। हमारे विशेष संवाददाता द्वारा कुम्भ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये बनाये गए थाना पंतद्वीप की अभी हाल ही में भेजी गई फ़ोटो में आप देख सकते हैं कि कुम्भ मेले में तैनात पुलिस कैसे दो गज की दूरी व मुहँ पर आधे अधूरे रुप में मास्क लगाने के दिशा निर्देशों का पालन कर रही है।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।