मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड के जनपद चमोली के 04- बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब उनकी विधानसभा के सदस्यता समाप्त हो गई है।
विधानसभा सचिवालय की और से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि चूंकि, जनपद चमोली, 04-बद्रीनाथ विधान सभा क्षेत्र से श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, उत्तराखण्ड विधान सभा के सदस्य चुने गये थे और उक्त श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने दिनांक 17 मार्च, 2024 को विधान सभा की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया है। उक्त प्रकरण में अध्यक्ष, उत्तराखण्ड विधान सभा ने श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा दिये गये त्याग-पत्र को दिनांक 17 मार्च, 2024 को स्वीकार कर लिया है।
अतः एतद्वारा सर्वसाधारण की सूचनार्य यह अधिसूचित किया जाता है कि 04-बद्रीनाथ, विधान सभा क्षेत्र से श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी का स्थान उत्तराखण्ड विधान सभा में दिनांक 17 मार्च, 2024 से रिक्त हो गया है।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने अर्धकुंभ को कुंभ घोषित करने अपनी ही सरकार को घेरा। कहा सरकार को धार्मिक परंपराओं और संस्कृति में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं।
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल