मनोज सैनी
हरिद्वार। आस्था के आगे ठंड भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पाई और मौनी अमावस्या पर श्रृद्धालु पवित्र हर की पैड़ी में स्नान कर रहे सकुशल अपने गंतव्य की और जा रहे हैं।
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज हर की पैड़ी, हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था के आगे मौसम भी हारता नजर आया और प्रातः काल से ही गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं की भारी संख्या हर की पैड़ी पर देखने को मिली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से स्नान कराकर उन्हें उनके गंतव्य की ओर सकुशल रवाना किया जा रहा है।
भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बीडीएस टीम भी मुस्तैद होकर जांच करती हुई दिखाई दे रही है।
हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें एवं सहयोग बनाए रखें।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।