मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दायित्वधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने रोशनाबाद स्थित परिवहन संभागीय कार्यालय हरिद्वार पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने चार धाम यात्रा हेतु बन रहे ग्रीन कार्ड की समयावधि के विषय में जानकारी ली।
उन्होंने देशभर से आने वाले यात्रियों की सुविधाओं हेतु निर्देश देते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास करें। इसके लिए टैक्सी ड्राइवरो एवं यात्रियों के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान हो, पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था हो।
साथ ही साथ इस प्रक्रिया के समयावधि का भी विशेष ध्यान रखते हुए समाधान किया जाए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश है कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सभी विभाग सुनिश्चित करें।
इस दौरान परिवहन विभाग के निखिल शर्मा, नेहा झा, कृष्णा पलड़िया ,एल्विन रॉक्सी आदि अधिकारियों ने जानकारी देते हुए परिवहन संभागीय कार्यालय का निरीक्षण कराते हुए सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी और बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,उप ब्लाक प्रमुख उधम चौहान, मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल,धर्मेंद्र चौहान, देवेश वर्मा ,संदीप शर्मा ,विनीत प्रताप, अनुज चौहान, ऋषि शर्मा, विजय भारद्वाज ,नरेंद्र सिंह चंदेल ,विशाल शर्मा, रतनपाल चौहान, सुशांत चौहान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।