मनोज सैनी
हरिद्वार खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की कैंप ऑफिस फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी इरफान के कब्जे से रायफल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। घटना से जुड़े 8 आरोपियों को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है।
बता दें कि 26 जनवरी को कोतवाली रूडकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2025 जुबैर काजमी की लिखित तहरीर पर खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन एवं और उनके समर्थकों पर फायरिंग के आरोप हैं। प्रकरण में 8 आरोपियों को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 24 मार्च को रूडकी पुलिस की टीम के द्वारा 4 और आरोपियों मुर्सलिन पुत्र तासीन निवासी ग्राम कस्बा लण्ढौरा कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार, मॉगेराम पुत्र दिलेराम नि0 करणपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार, राव फुरकान पुत्र स्व0 श्री अय्यूब ढण्डेरा रूडकी, ईरफान पुत्र मुस्ताफ नि0 ग्राम हलवाहेडी बहादराबाद (कब्जे से 01 अदद राईफल 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस बरामद) को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिया गया।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।