सुनील मिश्रा
हरिद्वार। हरिद्वार में कई दिनों बाद आज देर शाम हुई तेज बारिश से उमस भरी गर्मी में जहां एक और लोगों ने राहत की सांस ली तो वही उपनगरी ज्वालापुर में व्यापारियों की दुकानों में बारिश का पानी घुस जाने से कई व्यापारियों का नुकसान हुआ, जिसके कारण ज्वालापुर के व्यापारियों में संबंधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ भयंकर गुस्सा है।
ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बरसात से पूर्व नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को ज्वालापुर के नालों की सफाई किए जाने के संबंध में कई बार मौखिक कहा एवं लिखित ज्ञापन दिया गया लेकिन किसी भी अधिकारी के कानों पर जू नहीं रेंगी।
बार-बार कहने के बाद भी मशीन लगाकर नालो एवं मेनहाल की सफाई नहीं कराई गई, जिसके कारण नाले गंदगी से भरे पड़े रहे और आज तेज हुई मूसलाधार बारिश से चौक बाजार कटहरा बाजार गुरुद्वारा रोड एवं अंसारी मार्केट स्थित दुकानों में बारिश का गंदा पानी घुस जाने से कई व्यापारी भाइयों का नुकसान हुआ। जिसके कारण ज्वालापुर के व्यापारी आक्रोशित है। मामले को देखते हुए व्यापारी नेता विपिन गुप्ता ने इस संबंध में तत्काल उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का शीघ्र ही निराकरण किये जाने की मांग की है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी