सुनील मिश्रा
हरिद्वार। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए अनमोल वशिष्ठ एवं उनकी माता शालनी वशिष्ठ ने कहा कि अपर रोड़ स्थित होटल एवं मकान को लेकर कुछ लोगों द्वारा उनके परिवार को डराने धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने होटल एवं मकान दीपाली शर्मा से 2024 मार्च में खरीदा था। दीपाली शर्मा के भाई लगातार होटल एवं मकान को लेकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। उनके द्वारा होटल में तोड़फोड़ भी की गयी। जिसकी शिकायत हरिद्वार पुलिस को की गयी थी। अनमोल वशिष्ठ एवं शालनी वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि दीपाली शर्मा के भाई होटल एवं मकान को कब्जाने की नीयत से तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं। जबकि होटल मकान नियमों के तहत ही खरीदा गया था। उन्होंने जानमाल का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि दीपाली शर्मा के भाई कुछ लोगों के साथ मिलकर हमारे खिलाफ लगतार षड़यंत्र रच रहे हैं। बहन और भाई के विवाद में हमारे परिवार को परेशान किया जा रहा है। मानसिक रूप से पूरा परिवार परेशान है।

More Stories
एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में महिला सहित 5 गिरफ्तार।
अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को लेकर वीसी के माध्यम से की सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक।