मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड शासन द्वारा लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता से सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के पत्र सं0 1619 दिनांक 22 मार्च, 2024 के क्रम में तत्काल प्रभाव से सुश्री युक्ता मिश्र पीसीएस को उपसचिव, उत्तराखण्ड सूचना देहरादून से डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के पदभार पर नियुक्त किया गया है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुश्री युक्ता मिश्र डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार को अपर उप जिलाधिकारी, रूडकी के रिक्त पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया है।

More Stories
लग्जरी स्लीपर बसों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान, 12 बसें सीज़, 80 का हुआ चालान।
नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़। 500-500 के नकली नोटों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार।
चुनाव में हस्तक्षेप करने पर मंत्री मदन कौशिक के खास गुर्गे विकास तिवारी की धुनाई, तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर।