सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी वृद्धा ने अपनी बेटियों पर सम्पत्ति के लिए परेशान करने तथा धमकाने का आरोप लगाया है। वृद्धा सुमित्रा देवी पत्नि नेकीराम ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है। उनके बेटे का भी देहांत हो चुका है। बेटे के चार बच्चे और विधवा पत्नि उनके साथ ही रहती है। उनकी चार बेटियां हैं। चारों बेटियों का वे विवाह कर चुकी हैं। जिनमें तीन बेटियां सहारनपुर, ज्वालापुर के सुभाषनगर और हरियाणा में रहती हैं। जबकि एक बेटी हरिद्वार में ब्रह्मपुरी में रहती है। बेटियों की शादी में काफी खर्च के चलते उन पर कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपना मकान ब्रह्मपुरी की ही रहने वाली शिक्षा पत्नी बाबूराम और मीरा पत्नी विजयपाल को बेच दिया था। मकान बेचने के बाद उन्होंने बेटियों को हिस्सा भी दिया लेकिन तीन बेटियां उन्हें लगातार परेशान कर रही हैं। जिन लोगों को मकान बेचा है उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। जिससे वे मानसिक तनाव से जूझ रही हैं। पुलिस के पास मदद के लिए गयी तो पुलिस ने अदालत जाने की सलाह दी। सुमित्रा देवी ने उच्चाधिकारियों से उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।