शिवाली
कोटद्वार। गत 8 मार्च को स्थानीय निवासी ने कोटद्वार कोतवाली में दी गई तहरीर कराया कि जीवन उर्फ गुड्डू ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भादवि की धारा- 376 व पोक्सो अधिनियम बनाम जीवन उर्फ गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। नाबालिग दुष्कर्म से सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा अभियोग का सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटदद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त जीवन उर्फ गुड्डू को आज डाडामंडी दुगड्डा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।