मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में संचालित विद्युत सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान के तहत भीमगोड़ा से सुखी नदी पुल तक स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगे अवैध एवं अनियंत्रित तारों को हटाने की कार्रवाई की गई।
यह विशेष अभियान 12 से 14 नवम्बर 2025 तक लगातार चलाया गया, जिसमें निगम की टीमों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट पोलों पर अनियमित रूप से लटक रहे तारों को सुरक्षित तरीके से हटाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं को समाप्त करना है।
अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। नगर निगम हरिद्वार नागरिकों की सुरक्षा एवं शहर की सुंदरता को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर रूप से जारी रखेगा।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।