क्राइम ब्यूरो
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने संबंधी निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा एएचटीयू की संयुक्त टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर लेहमन पुल हरबर्टपुर चेकिंग के दौरान अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त अक्षय एवं मुकर्रम उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

अभियुक्तों के चंगुल से तीन पीड़ितों को छुड़ाया गया। पीड़ितों द्वारा पूछताछ में बताया कि अभियुक्त उनको नौकरी का झांसा देकर एवं गरीबी का फायदा उठाकर अनैतिक देह व्यापार के धंधे में लगा देते हैं। पकड़े गए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।