मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार के कर्मचारियों द्वारा नगर आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर से दुर्गा चौक, राम चौक, रविदास चौक से होते हुये सैक्टर-02 बैरियर तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार की अतिक्रमण टीम द्वारा अतिक्रमण करने वालो का सामान जब्त किया गया तथा जिसके दौरान चालानी कार्यवाही करते हुये 3500 रूपये का जुर्माना वसूला गया तथा पुनः अतिक्रमण न किये जाने हेतु भी चेतावनी दी गयी। उक्त अभियान के दौरान विकास कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, आदित्य तेश्वर, कार्यशाला लिपिक/अतिक्रमण प्रभारी, बंटी, अरूण, अजय क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी