मनोज सैनी
गाजियाबाद। राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए राष्ट्रीय प्रजापति महासभा दके बैनर तले हरिद्वार से दिल्ली जा रही प्रजापति समाज की संकल्प यात्रा को गाजियाबाद पुलिस कर्मियों द्वारा रोकते हुए यात्रा निकालने वालों पर लाठी चार्ज की खबर आई है जिसमें प्रजापति समाज के कई लोग घायल हो गए हैं।
लाठी चार्ज के दौरान घायल हुए दर्जनो लोगों का जिला एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लाठीचार्ज के बाद राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि यात्रा को रोके जाने के बाद प्रजापति समाज के लोग धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान प्रजापति समाज के द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
बताते चलें कि प्रजापति समाज द्वारा अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के बैनर तले 27 फरवरी को हरिद्वार से राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रजापति के द्वारा यात्रा शुरू हुई थी। आज यात्रा गाजियाबाद के साहिबाबाद इंड्रस्टियल एरिया साइट चार पहुंची थी, जहां से यात्रा गाजीपुर की तरफ बढ़ रही थी। आरोप है कि यात्रा को रोकने के लिए गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस पहुंच गई और पुलिस द्वारा यात्रा के आगे चल रहे रथ को रोका दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। आरोप है कि धरने को समाप्त करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान लगभग एक दर्जन लोगों को शरीर पर चोट आई है। आरोप है कि लाठीचार्ज में एक दर्जन लोगों को शरीर पर चोट आई है। पुलिस का कहना है कि प्रजापति समाज के लोगों ने पुलिस पर पहले पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर धरने पर बैठे लोगों को लाठीचार्ज कर वहां से खदेड़ दिया।

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।