सुनील मिश्रा
हरिद्वार। नंदन वन पार्क राजलोक कॉलोनी में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलोनीवासियों द्वारा पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोंपकर प्रकृति बचाओ का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विपिन गुप्ता, विजय पाल, बालेंद्र निराला, सुरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से तापमान बढ़ रहा है, अगर इसी प्रकार तापमान बढ़ता रहा तो आने वाले समय में जीवन जीना दूभर हो जायेगा। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने घर के आसपास कम से कम 2 वृक्ष अवश्य लगाएं। वृक्ष न केवल हमें फल और पुष्प प्रदान करते हैं, अपितु ये हमें निशुल्क ऑक्सीजन और छाया भी प्रदान करते है। वहीं वृक्ष कटान पर सख्त से सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। रश्मि गुप्ता, बीना गुप्ता और ललिता वर्मा ने कहा कि हमारा कार्य केवल वृक्ष लगाने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पौधा लगाने के बाद उसको सेवा की आवश्यकता भी होती है। प्रतिदिन पानी पौधे का ध्यान रखना होता है अन्यथा एक नर्सरी में पल रहे पौधे की दुर्दशा करने वाली बात हो जायेगी।
आज के वृक्षारोपण अभियान में बालेंद्र निराला, विजय पाल,विपिन गुप्ता,सुरेश चौहान,अशोक प्रजापति,द्रोण त्यागी,अनिल कुमार, बीना गुप्ता,ललिता वर्मा,रश्मि गुप्ता,अंजली और बहुत सारे बच्चे उपस्थित रहे।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।