मनोज सैनी
भगवानपुर। भगवानपुर पुलिस द्वारा आगामी पंचायती चुनावों के मद्देनजर थाना भगवानपुर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया गया जिसमें सिसोना, शाहपुर, मक्खनपुर, औद्योगिक क्षेत्र भगवानपुर में में काफी संख्या में ऐसे मकान मालिक मिले जिनके द्वारा किरायेदारों, नौकरों का सत्यापन नहीं कराया गया।


थाना भगवानपुर पुलिस के द्वारा ऐसे 37 मकान मालिकों के 10-10 हजार (कुल तीन लाख सत्तर हजार रूपए) रूपये के चालान किए गए तथा 75 किरायेदारों, नौकरों के सत्यापन किए गए।

More Stories
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो
कुंभ क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्ती: डीएम मयूर दीक्षित ने नोडल अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
कांग्रेस नेताओं ने की मेलाधिकारी से मुलाकात। कहा पारदर्शिता और गुणवत्ता पूर्वक किए जाएं कुंभ निर्माण कार्य।