ब्यूरो
देहरादून। कक्षा 7 व 8 में पढ़ने वाली नाबालिग दो सगी बहनों का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पड़ोसी के खिलाफ नाबालिग बहनों का माँ ने थाना रायपुर में एक तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पड़ोसी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी दो नाबालिग बेटियां जो कक्षा 7 व 8 में पढ़ती हैं, को एक युवक पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था साथ ही आरोपी दोनों बहनों का अक्सर पीछा करता है। महिला ने एक अप्रैल की घटना का जिक्र करते हुए आरोपी अभिमन्यु उर्फ मन्नू निवासी एमडीडीए कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।