मनोज सैनी
मंगलौर। मंगलौर के मोहल्ला किला में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किए जाने की गोपनीय सूचना पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने तुरंत पूर्ति निरीक्षक रुड़की को सूचना दी और पूर्ति निरीक्षक के साथ संयुक्त टीम बनाकर बताए पते पर दबिश दी।
टीम ने मौके पर पाया कि युवक शमीम अहमद पुत्र सलीम अहमद निवासी मोहल्ला किला मंगलौर हरिद्वार द्वारा अपने घर में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य कर आम जनमानस के जीवन को संकट में डालकर बिना सुरक्षा बिना लाइसेंस के इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा था।
टीम ने मौके से छोटे-बड़े 32 गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गैस भरने की नौजल आदि उपकरण बरामद कर आरोपी के खिलाफ कोतवाली मंगलौर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में पंजीकृत किया गया। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

More Stories
कूड़ा परिवहन में लापरवाही पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, एजेंसी पर ₹25,000 का जुर्माना।
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।