राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। स्थानीय कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का आरोप लगाया है। नाबालिग के पिता द्वारा कोतवाली कोटद्वार में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं समेत पौकसो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में नाबालिग के पिता ने बताया की मानपुर निवासी अभिषेक पाल का उनके घर पर आना जाना था, जिसके चलते उसके साथ मेरी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर मेरी मौजूदगी और गैर मौजूदगी में भी मेरे घर आता रहता था। इस दौरान अभिषेक से मेरी बेटी के साथ संबंध भी बन गए थे। रविवार को मेरी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मैं उसे सरकारी अस्पताल लेकर गया जहां उसका गर्भपात हुआ। वह पांच माह की गर्भवती थी।पूछताछ में पता चला कि मेरी बेटी अभिषेक से गर्भवती हुई थी। गर्भपात कैसे हुआ इसकी मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने तहरीर के आधार पर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंप दी है। इस बीच पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।