क्राइम ब्यूरो
रुड़की। जनपद हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर पर मंगलौर निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर ले जाने के संबंध में अंतर्गत धारा 363 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर पुलिस टीम द्वारा नाबालिक को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। विवेचना के दौरान मामले में अभियुक्त मनीष पुत्र संजीव कुमार निवासी ग्राम लसेड़ा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर का नाम प्रकाश में आया जो लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के फलस्वरूप अभियुक्त को ठसका क्षेत्र से दबोचा गया। जिसमें नियम अनुसार दुष्कर्म व पोक्सो धारा की बढ़ोतरी की गई।

More Stories
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित। हरिद्वार से संजय पालीवाल और संतोष चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष।
SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: आलोक शर्मा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।