सुनील मिश्रा
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में 77वा स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब परिसर में अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया और महामंत्री मनोज सिंह रावत में झंडारोहण किया। क्लब के सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान वक्ताओं ने आजादी के 77 सालों में हुई तरक्की और भारत की एकता और अखंडता की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने घोषणा की कि अब प्रेस क्लब में राष्ट्रीय पर्व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ समारोह पूर्वक मनाए जाएंगे। सभी ने एकजुट होकर देश और प्रेस क्लब की एकता तथा प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान मेहताब आलम, सुदेश आर्य, राधिका नागरथ,प्रदीप जोशी, डॉ हिमांशु द्विवेदी तथा बृजेंद्र हर्ष के गीतों और कविताओं ने समा बांध दिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया, महामंत्री मनोज रावत, प्रोफेसर पीएस चौहान, सरदार रघुवीर सिंह, शैलेंद्र ठाकुर, सुनील दत्त पांडे, गुलशन नैयर, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, अश्वनी अरोड़ा, रत्नमणि डोभाल, राधिका नागरथ, त्रिलोकचंद भट्ट, लालिंतेंद्र, श्रावण झा, अविक्षित रमन, संजय रावल, सुरेंद्र बोकाडिया, श्रवण अरोड़ा, शिवकुमार शर्मा अमित गुप्ता, प्रदीप जोशी, सूर्यकांत बेलवाल, डॉक्टर रजनीकांत शुक्ला, दीपक नौटियाल, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, टी सी भट्ट, राजकुमार, कुलभूषण शर्मा, शिवा अग्रवाल, सुनील पाल, राहुल वर्मा, मनोज खन्ना, गुरप्रीत कलर बालकृष्ण शास्त्री राधेश्याम विद्याकुल, एहसान अंसारी, परमजीत सिंह राणा, संदीप शर्मा, जयपाल सिंह, कुमार, सुभाष कपिल, प्रतिभा वर्मा, बीएस वर्मा, राव रियासत पुंडीर सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने विचार रखें।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।