मनोज सैनी
ऋषिकेश। एम्स में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कुछ फिल्मी अंदाज अपनाया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी जीप एम्स ऋषिकेश के अंदर ही दौड़ा दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है और सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में, एक महिंद्रा बोलेरो पीसीआर पहले अस्पताल की पैदल रैंप से ऊपर चढ़ाई जा रही है फिर उसको एक व्यस्त वार्ड में एंट्री करते देखा जा सकता है। जबकि उसे एक पुलिसकर्मी गाइड कर रहा है।
मरीजों को स्ट्रेचर पर लेटे हुए देखा जा सकता है और यहां तक कि अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्डों को भी कुछ रुकावट वाले स्ट्रेचरों को हटाकर पुलिस की गाड़ी के लिए रास्ता बनाते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल, एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने नर्सिंग अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए एम्स के अंदर घुसी। बता दें कि आरोप सामने आने के बाद उस नर्सिंग अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि नर्सिंग अधिकारी ने उसे गलत तरीके से छुआ था। साथ ही उसे कुछ मैसेज भी भेजे थे। इसके बाद उसने इसकी शिकायत की, जिस पर कार्रवाई करते हुए नर्सिंग अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।