मनोज सैनी
हरिद्वार। किशोरी के साथ दुष्कर्म हो रहे वॉयरल वीडियो और शिकायत की हकीकत से आज पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है की नाबालिग के दुष्कर्म का वीडियो खुद पीड़ित बालिका के सगे मामा ने बनाया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसकी बेटी से हो रहे दुष्कर्म का वीडियो वॉयरल होने के बाद इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसका सगा साला उसकी बेटी को अपने घर ले जाता था, उसी दौरान उसकी बेटी का शिकार बनाया गया है।
गंगनहर पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी और सगे मामा की तलाश तेज कर दी थी। उसके बाद गंगनहर पुलिस ने आरोपी मुर्सलीन उर्फ काला पुत्र जान आलम निवासी गांव सालियर को धर दबोचा। तब खुलासा हुआ कि दुष्कर्म का वीडियो बालिका का मामा ही बना रहा था। वह ही भांजी को लेकर उसके साथ पहुंचा था।
पुलिसिया पूछताछ में सामने आया कि फरार युवक की एक सगी बहन से आरोपी मुर्सलीन के नाजायज संबंध है। इसलिए उसने मुर्सलीन से इंतकाम लेने के लिए बड़ी बहन की बेटी को उसके सामने पेश कर दिया था और उसका वीडियो भी बना लिया।
बकौल एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल कि आरोपी मामा को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उसके बाद पूरे मामले की तस्वीर साफ हो जाएगी। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने कबूला कि यह वीडियो करीब डेढ़ साल पूर्व बनाय गया है। पुलिसिया जांच का एंगल इस बात पर भी है कि आरोपी से बालिका के मामा ने ब्लैकमेल कर रकम तो नहीं वसूली है, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि प्रॉपर्टी डीलर ने इस सवाल को लेकर अभी जुबां नहीं खोली है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।