मनोज सैनी
हरिद्वार। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितम्बर 24 को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह ने रेड अलर्ट जारी किया हैं। जिसके फलस्वरूप नदियों-नालों-गदेरों में तेज प्रवाह आने की सम्भावना है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय एवं निजी विद्यालयों कक्षा 1 से 12 तक एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया हैं तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।