सुनील मिश्रा
हरिद्वार। बिल्वकेश्वर कालोनी निवासी कुलभूषण शर्मा(पत्रकार) के घर मे रविवार की सुबह किंग कोबरा(साँप) निकला, जिसके चलते वन विभाग की टीम को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के सदस्य सनतन सिंह, जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे । टीम सदस्यों ने काफी देर तक प्रयास कर कोबरा का रेस्क्यू किया।
मेन गेट के र्पोच से कोबरा नाली मे चला गया।जिसके चलते टीम सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। टीम सदस्यों ने कहा की रेस्क्यू किये गये कोबरा को सूदूर जंगल मे छोड़ा जायेगा। सनतन सिंह व जितेंद्र सिंह ने बताया की यह बहुत जहरीला कींग कोबरा है। परिजनो व आस पास के निवासियों ने रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।

More Stories
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक।
बद्री-केदार समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के एंट्री बंद। सारा अली खान को केदार दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र।