मनोज सैनी
हरिद्वार। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने उत्तराखंड में “मेरा वोट – मेरा अधिकार” अभियान की शुरुआत की है। उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति के सदस्य पंकज क्षेत्री ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। मतदाता सूची निष्पक्षता से बनायी जाएं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने या स्थान परिवर्तित करने की प्रक्रिया का पालन किया जाए। पंकज क्षेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूचियों में हेरफेर कर रही है।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और केदारनाथ चुनाव में मतदाता सूचियों में गड़बड़ की गयी। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर अधिकारियों ने उत्तराखंड में जनवरी में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों से हजारों लोगों के नाम काट दिए और बाहरी लोगों के नाम जोड़े गए, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के प्रति पूरे देश में नाराजगी है और मतदाता सूचियों में गड़बड़ कर भाजपा चुनाव जीत रही है।
प्रेस वार्ता में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, राजबीर सिंह चौहान, वरूण बालियान, विकास चंद्रा, दीपक टंडन, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, तरूण व्यास, ऋषभ वशिष्ठ, पुनीत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
डीएम के निर्देश पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गर्भवती महिला मृत्यु मामले में तीन कार्मिकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
भेल, में “सिंगल यूज़ प्लास्टिक” के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर चला सघन जांच अभियान, 17 किलो ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ जब्त के साथ 50 से अधिक का काटा चालान।
जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई: 72 समस्याएं दर्ज, 31 का मौके पर ही निस्तारण।