मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल की शाम से अगले 24 घंटों में चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली/ओलावृष्टि/तूफान (50-60 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक) के साथ तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि आगामी 24 घंटे यात्राएं करने में सावधानी बरतें तथा बहुत ज़्यादा आवश्यक होने पर ही यात्रा करें या अनावश्यक यात्रा से बचें, आपदा के दृष्टिगत ख़तरनाक पेड़ों के आसपास ना रुकें। उन्होंने सभी से विशेष सावधानी बरतने की विशेष अपील की।

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।