मनोज सैनी
हरिद्वार। होटल संगम निकट ऋषिकुल तिराहे के पास आज शाम केवल होटल में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन मायापुर से 3 टीमें एवं फायर स्टेशन सिडकुल से भी एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी हुई थी जो की अन्य फ्लोर पर फैल रही थी। टीम ने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में जो कर्मचारी फंसे हुए थे पुलिस टीम द्वारा उनको निकाला गया उसके बाद ऊपर से चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर तो पीछे से जाकर देखा तो सबसे ऊपर वाली मंजिल पर कुछ यात्री फंसे हुए थे सबसे पहले उनको शांत किया गया और तत्काल मल्टीप्ल लैडर लगाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला गया एवं होटल में लगी आग को आवश्यक उपकरणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।