क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। यदि आप अपने जीवन की लाइफ स्टाइल में नामी गिरामी कंपनियों के उत्पाद का प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि गंगनहर कोतवाली पुलिस ने नामी गिरामी कम्पनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर क्षेत्र की तीन दुकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए कम्पनी के नाम से नकली प्रोडक्ट बेचते हुए तीन दुकानदारों को पकड़ा है। जिनकी दुकानों से कम्पनी के नाम से बेचे जा रहे नकली प्रोडक्ट बरामद किये है। पुलिस ने कम्पनी प्रतिनिधि की तहरीर पर तीनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कम्पनी प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिसिया कार्यवाही की भनक लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में कई दुकानदार दुकाने बंद कर भाग निकले।
कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लवकुश चन्द्र गुप्ता पुत्र शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता कार्यालय इ-32,
एलजीएफ लाजपत नगर -3 नई दिल्ली ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत करते हुए बताया कि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कम्पनी जिसकी कार्यालय यूनिलीवर हाउस बी0डी0 सावंत मार्ग चकला, (अँधेरी पूर्वी) मुंबई,
महाराष्ट्र स्थित है का अधिकृत प्रतिनिधि हूँ, गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत कंपनी द्वारा उत्पादित सौन्दर्य सम्बंधित उत्पादों के नाम से क्षेत्र में नकली उत्पाद बेचे जा रहे है। पुलिस ने कम्पनी प्रतिनिधि के साथ क्षेत्र की कई दुकानों पर छापा मारा।
टीम ने तीन दुकानदारों को हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कम्पनी के नाम से नकली प्रोडक्ट बेेचते हुए पकड़ा है। जिनके
पास से टीम ने भारी मात्रा में कम्पनी के प्रोडक्ट के नाम से बेचे जा रहे नकली प्रोडक्ट बरामद किये है। पुलिस ने कम्पनी प्रतिनिधि की तहरीर पर दुकानदारों पर कॉपी राइट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।