मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है जब एफआरआई परिसर में एक साथ 11 आईएफएस अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिसके बाद उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। उत्तराखंड में कोरोना के कम होते मामलों के बीच 11 आईएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी अधिकारी एफआरआई में मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए आए हैं। सभी संक्रमित आईएफएस अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है।

बतातें चलें कि प्रदेश में कोरोना का सबसे पहले मामला भी एफआरआई से ही सामने आया था। तब भी यहां ट्रेनिंग कर रहे आईएफएस अफसरों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब कोरोना के कम होते मामलों के बीच एक बार फिर से एफआरआई में कोरोना के मामले सामने आये हैं। जिससे सभी की चिंताएं बढ़ गई हैं।

मार्च में एफआरआई में प्रशिक्षु अधिकारी को विदेश की ट्रेनिंग से लौटने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, संक्रमित अफसर के संपर्क में आने वाले दो अन्य ट्रेनी अधिकारियों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ऐसे में तीन केस सामने आने के बाद सरकार ने 19 मार्च को एफआरआई परिसर को कुछ दिनों के लिए सील कर दिया था। संस्थान पूरी तरह सील होने के बाद ढाई हजार से अधिक कर्मचारी, अधिकारी और फैमिली क्वॉर्टर में रहने वाले परिवार एफआरआई के अंदर फंस गए थे।

More Stories
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।