मनोज सैनी
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस आज फिर रविवार की सुबह संदिग्ध का सत्यापन करने के लिए गली मोहल्लों में निकली। पुलिस ने कोतवाली ज्वालापुर, कनखल, रुड़की, लक्सर, सिडकुल, रानीपुर और पथरी थाना क्षेत्रों के गली मौहल्लों में जाकर सत्यापन अभियान चलाया।
पूरे जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत बाहर से आकर यहां निवास कर रहे लोगों के कागजातों की पड़ताल के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस संदिग्ध गतिविधियों को टटोल रही है।
सत्यापन अभियान के दौरान सबसे हैरानी की बात यह रही कि पुलिस केवल उन्हीं गली मौहल्लों में सत्यापन अभियान करती दिखी जहां कोई भी संदिग्ध मिलने की संभावना न के बराबर होती है। वहां केवल पुलिस धारा 83 के तहत चलानी कार्यवाही कर अपना टारगेट पूरा करती है और आम आदमी को परेशान कर सरकारी खजाने को भरने का काम करती है लेकिन जहां संदिग्ध मिल सकते है, वहां पुलिस सत्यापन के लिए जाना ही नहीं चाहती। अवैध और मलिन बस्तियां जो नहर पटरी पर बसी है और जहां जरायम पेशे से जुड़े अपराधिक किस्म के लोग रहते है, वहां पुलिस सत्यापन के लिए पहुंच ही नहीं पाती।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।