मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सतपाल ब्रह्मचारी हरियाणा के सोनीपत से लोकसभा का चुनाव लडेंगे। देर रात हुई कांग्रेस की सूची में हरियाणा के 10 प्रत्याशियों सहित श्री सतपाल ब्रह्मचारी का भी नाम है। लोकसभा सूची में सतपाल ब्रह्मचारी का नाम आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके राधा कृष्ण धाम में समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। आज सुबह उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मां गंगा के पूजन कर आशीर्वाद लिया।


More Stories
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठतम नागरिक सम्मान समारोह हुआ संपन्न।
प्रेम प्रसंग के चलते युवती के हत्यारोपी को उम्रकैद की सजा।
छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम पर बोला हमला, हमलावरों पर कानूनी कार्यवाही की तैयारी।