मनोज सैनी
हरिद्वार। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने पर और लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित होकर हरिद्वार के कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े बजाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ना सिर्फ लोकतंत्र की जीत हुई है बल्कि असत्य पर सत्य की जीत हुई है।
जिलाध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण राजीव चौधरी और प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने लोगों के अंदर बैठे हुए भय को निकाला है और लोकतंत्र के प्रति इस फैसले से लोगों का विश्वास भी और मजबूत होगा।
वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह और ओपी चौहान ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने से विपक्ष की आवाज को संसद में और धार मिलेगी।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल जी की सदस्यता बहाल होने से देश के ज्वलंत मुद्दों को संसद के अंदर और सड़क पर और बल मिलेगा।
पार्षद राजीव भार्गव और पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार ने षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की सदस्यता आनन-फानन में रद्द करने का काम किया था।
पार्षद इसरार सलमानी और शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐसे समय में आया है जब देश को राहुल गांधी की और विपक्ष को एक निर्भीक आवाज की सख्त जरूरत है और हम कांग्रेसजन ने इस फैसले का स्वागत करते हैं।
पार्षद उदयवीर सिंह चौहान और पार्षद सोहेल कुरेशी ने कहा कि राहुल गांधी जी की सदस्यता बहाल होने से असत्य पर सत्य की जीत हुई है और आजादी के महीने में इस फैसले के आने से पूरे देश में खुशी की लहर है।
वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और राजेश रस्तोगी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने से देश के मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों की आवाज संसद में गूंज आएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अंकित चौहान, बी.एस तेजियान, कैलाश प्रधान, नितिन तेश्वर, पार्षद जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, रियाज अंसारी, नईम कुरैशी, सद्दीक गाड़ा, पुनीत कुमार,अरविंद शर्मा, शुभम जोशी, पूर्व पार्षद उपेंद्र कुमार, संतोष चौहान, अंजू मिश्रा,दिव्यांश अग्रवाल,आयुष सैनी, धनीराम शर्मा, विजय प्रजापति, शौकत अली, अनंत पांडे ,दीपक कोरी, मुन्ना मास्टर, रामबाबू बंसल, करण सिंह राणा,रफी खान, छम्मन पीर,कार्तिक शर्मा, समर्थ अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अवधेश कुमार, मनोज सैनी, प्रशांत शर्मा, जाशिद अंसारी,आशीष भारद्वाज, अजय गिरी ,अरुण राघव ,नवीन सेंस , प्रदीप त्यागी ,अशोक गुप्ता, तरुण व्यास, दीपक पांडे, पार्वती नेगी आदि कांग्रेस जनों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर जश्न मनाया।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।