सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद हरिद्वार में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्र 20 जुलाई के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

More Stories
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 99 प्रतिशत किया जा चुका है संपादित।